Education Department submitted three-phase report to CM, know when school can open

 




Education Department submitted three-phase report to CM, know when school can open


The marathon meeting is going on for the last three days to reopen the schools which have been closed since March due to Corona.



Jaipur: Due to Coronavirus, the marathon meeting is going on for the last three days to reopen the schools which have been closed since March. Chief Minister Ashok Gehlot (CM Ashok Gehlot) has given instructions to the officials to start the class 10th and 12th classes in view of the board examinations, while according to the committee formed by the education department, the proposal to open schools in three phases in the state The Chief Minister has been assigned, on which a decision has to be taken today.




Due to Corona, the school has been closed in the state since March and on October 1, in the Central Government's Unlock-5 guide line, the states have been empowered to take a decision on the schools, after which the brainstorming started to open schools in the state. are done. A proposal has been submitted by the Education Department to open schools in the state in three phases, under which a proposal has been made to open schools from class 9th to 12th from 2nd November.



The final decision to open schools is to be made at the Chief Minister level. On Monday, where the meeting was proposed earlier at 11 am, the time of this meeting has been changed to 2 pm. There is a possibility that today the decision regarding opening of schools in the state can be stamped.





शिक्षा विभाग ने तीन चरणों की रिपोर्ट CM को सौंपी, जानिए कब से खुल सकते हैं School


कोरोना के चलते मार्च से ही बंद पड़े स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर पिछले तीन दिनों से मैराथन मीटिंग का दौर जारी है.


जयपुर: कोरोना (Coronavirus) के चलते मार्च से ही बंद पड़े स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर पिछले तीन दिनों से मैराथन मीटिंग का दौर जारी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू करने के जहां अधिकारियों को निर्देश दिए हैं तो वहीं शिक्षा विभाग की ओर से बनाई गई कमेटी के अनुसार प्रदेश में तीन चरणों में स्कूल खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा है, जिस पर आज फैसला होना है.



कोरोना के चलते प्रदेश में मार्च से ही स्कूल (School) बंद है और 1 अक्टूबर को केन्द्र सरकार की अनलॉक-5 की गाइड लाइन में राज्यों को स्कूलों पर फैसला लेना का अधिकार दिया है, जिसके बाद प्रदेश में स्कूलों को खोलने को लेकर मंथन शुरू हो चुका है. शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में स्कूलों को तीन चरणों में खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा गया है, जिसके तहत 2 नवम्बर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक की स्कूलों को खोलने का प्रस्ताव बनाया गया है.


स्कूलों को खोलने को लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर होना है. सोमवार को जहां सुबह 11 बजे पहले बैठक प्रस्तावित थी, तो वहीं इस मीटिंग का समय बदलकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है. संभावना है की आज प्रदेश में स्कूलों को खोलने को लेकर फैसले पर मुहर लग सकती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ